Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राम जन्म की कथा सुन झूमे श्रद्धालु

राम जन्म की कथा सुन झूमे श्रद्धालु

राम नवमीं पर मनाया गया भगवान राम का जन्मोत्सव
सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहा है श्रीराम महोत्सव
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे श्रीराम जन्मोत्सव महोत्सव में बुधवार को श्रीराम जन्म की कथा का वर्णन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान राम के जन्म की कथा सुन भक्ति में सराबोर हो गए।
बुधवार को श्री राम नवमीं के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन बडी ही धूमधाम के साथ किया गया। कथा वाचक रामप्रिया शरण ने कहा कि अवध में भगवान राम का प्राकट्योत्सव होने की तैयारी चल रहीं थी। समस्त अयोध्या वासी भगवान राम के स्वागत को तैयार थे। अवध में हर्षोल्लास का माहौल था। अयोध्यावासी संकट की घडी में तारनहार के आने का इंतजार कर रहे थे। 12 बजते ही श्रीराम का जन्म हुआ। वैसे ही कथा पांडाल में श्रीराम की जय-जयकार होना शुरू हो गई। समूचा पांडाल भगवान राम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। चारों ओर से फूलों की वर्षा होने लगी। कथा वाचक ने भगवान राम के जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि रावण ज्ञानी होने के बाद भी अधर्म के मार्ग पर चला। माता सीता का अपहरण कर रावण ने पाप कमाया। जिसका खामियाजा रावण को भुगतना पडा। रावण की एक गलती की वजह से उसका पूरा परिवार नष्ट हो गया।